Connect with us

उत्तराखण्ड

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार 3 दिन तक खराब रहेगा मौसम ,पढ़े खबर

उत्तराखंड में फिलहाल बारिश से राहत के आसार नहीं हैं , मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में 3 मई तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। जिसको लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज राज्य के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा गरज चमक के साथ होने की संभावना है वहीं 3000 मीटर व इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार हैं। वहीं कुछ स्थानों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट रहेगा।

1 मई को यलो और 2 और 3 मई को ऑरेंज अलर्ट जारी मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में 1 मई को यलो अलर्ट से जारी करते हुए आंधी , गरज चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक 1 मई को राज्य में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं , आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।

वही 2 और 3 मई को मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट के मुताबिक राज्य में कहीं-कहीं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने , गरज चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

यह भी पढ़ें -  बयान से पलटे विधायक!, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर दिए विवादित बयान पर Dilip Rawat की सफाई

More in उत्तराखण्ड

Trending News