Connect with us

उत्तराखण्ड

द्वाराहाट पहुंचे राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ब्लाक कार्यकारिणी ने किया स्वागत

रानीखेत। द्वाराहाट में आज राजकीय शिक्षक संघ के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष भारतेंदु जोशी के आगमन पर ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, ब्लाक मंत्री विशन सिंह अधिकारी, उपाध्यक्ष भास्कर काला, संरक्षक त्रिभुवन उपाध्याय, रैनु डागला उपाध्यक्ष, मीना मेहरा ने नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया।जिसके बाद जिलाध्यक्ष भारतेंदु जोशी और उनकी टीम द्वारा प्रसिद्ध पुरातात्विक मंदिर महामृत्युंजय महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी शिक्षकों ने मुझे अपने अध्यक्ष के रूप में चुना है। मेरी पहली प्राथमिकता छात्रों के हित में कार्य करना और छात्र संख्या को बढ़ाना होगा। क्योंकि जब छात्र हैं तभी हम शिक्षक भी हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि हमारे सभी शिक्षकों को केवल शिक्षा का ही कार्य मिलना चाहिए, अन्य कार्य नहीं, क्योंकि जब शिक्षक अन्य कार्यों में संलिप्त होता है, तो वह पाठन कार्य में समय नहीं दे पाता। इसके लिए उच्च अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। शिक्षकों की समस्या का हर संभव समाधान किया जाएगा।

इस अवसर पर दिवाकर जोशी, चंद्र मोहन नेगी, जे पी तिवारी, हरीश त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष बलवंत नेगी, शिवानी बोथियाल, नीलम पूरी, बबिता बिष्ट सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – बलवन्त सिंह रावत

यह भी पढ़ें -  कपकोट में क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने से सनसनी
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News