Connect with us

उत्तराखण्ड

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के रुद्रपुर आगमन पर जोरदार स्वागत

रिपोर्ट – विनोद पाल

उधम सिंह नगर । महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के रूद्रपुर आगमन पर भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आर्क होटल पर उनका फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। इसके बाद गिल रिजॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में भगत सिंह कोश्यारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन के आचरण में शुद्धता लानी चाहिए। इससे समाज के अंदर अच्छा वातावरण बनता है और नेताओं को भी अपने आचरण को शुद्ध रखना चाहिए और जनता के हितों में ईमानदारी के साथ सेवा करनी चाहिए।

श्री कोश्यारी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम संयोजक भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने पगड़ी पहनाकर और तलवार भेंट कर भगत सिंह कोश्यारी का स्वागत किया और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड के एक संत हैं। राजनीति में भी होने के बावजूद एक संत की तरह ही रहते हैं,उन्होंने उत्तराखंड के अंदर भाजपा को खड़ा करने का काम किया और हमारे जैसे असंख्य कार्यकर्ताओं का भी निर्माण किया। उन्होंने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड ही नहीं पूरे भारत के लोकप्रिय नेता हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  शादीशुदा प्रेमी से शादी के लिए इंकार करने पर खा लिया सल्फास
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News