Connect with us

उत्तराखण्ड

नैना बिहार में धूमधाम से मनाई महिला समूह व आशा कार्यकर्ता ने होली

हल्द्धानी। नैना विहार कमलुवागाजा देवी मंदिर में होलिका दहन धूमधाम से मनाया गया।नैना बिहार कालोनी के महिला समूह व आशा कार्यकर्ता एवं कालोनी के क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व बच्चों ने रात्रि में होलिका दहन समारोह में खूब आनन्द लिया । महिलाओं के द्वारा झोड़ा चांचरी व होली गायन किया गया। कमला कुंजवाल आशा हेल्थ वर्कश यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष ने बताया नैना विहार कमलुवा गाजा में देवी मंदिर में तीन सालों से लगातार हम लोग विधि बिधान से होलिका दहन करते आ रहे हैं।यह देवी मंदिर तीन साल पहले यहां के कालोनी वालों ने चंदा एकत्रित करके बनाया गया।

तीन साल से होलिका दहन व होली महोत्सव व गवरा देवी कार्यक्रम इस नैना विहार देवी मंदिर होता है। इससे पहले हम लोग होली महोत्सव व होलिका दहन व अन्य देवी देवताओं के अनुष्ठान मली ताल नैनीताल के भूमिया मंदिर में सभी महिला एवं पुरुष करते आ रहे हैं। तीन लगातार नैना देवी मंदिर होलिका दहन होली महोत्सव व सातों आठों गवरा देवी महोत्सव कार्यक्रम मनाया जाता है।यह मंदिर कालोनी निवासियों की जनता के सौजन्य से बनाया गया।

होलिका दहन समारोह में आशा कार्यकर्ता एवं महिला समूह व नैना बिहार के पुरुषों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया इस होलिका दहन में आशा हैल्थ वर्कश युनियन प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल, ग्राम प्रधान बिरेंद्र रावत,पूरन चंद्र जोशी, भोपाल सिंह अधिकारी, पुष्कर सिंह दफोटी, कमला पांडे, अनिता कंडपाल, अनिता जोशी,मंजू चंदोला,दीपा जोशी, बबीता जोशी,मंजू मेहरा, रेखा भट्ट, दुर्गा टम्टा, सुमन बिष्ट प्रेमा पंथ भगत दीदी, आदि मौजूद रहे।

Ad Ad
यह भी पढ़ें -  ब्रेकिंग न्यूज़: चम्पावत में 603 फर्जी आयुष्मान कार्ड ब्लॉक, फर्जीवाड़े की जांच तेज
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News