Connect with us

उत्तराखण्ड

पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओ नें रखा वट सावित्री व्रत, आज ही के दिन सावित्री यमराज से बापस लायी थी अपने पति सत्यवान के प्राण

रिपोर्ट – विनोद पाल

टनकपुर – पुरे भारत वर्ष में आज वट सावित्री व्रत की धूम देखी जा रही है इसी के साथ जनपद चम्पावत के टनकपुर में भी वट सावित्री व्रत की धूम देखने को मिली आज सुबह से ही टनकपुर के मंदिरों में लगे बरगत के वृक्ष के निचे महिलाओं की भीड़ जुटने लगी जहाँ सुहागिन महिलाओं नें विधिवत पूजा अर्चना कर बरगद के वृक्षों की परिक्रमा करते हुए अपने पति की लंबी उम्र व परिवार में सुख शांति का वरदान माँगा इसी के साथ महिलाओं नें देवी सावित्री पति सत्यवान की कथा को भी सुना रेखा बिष्ट नें बताया आज का दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत विशेष होता है आज ही के दिन सुहागिन महिला अपने पति की दीर्घायु के लिए वट सावित्री का व्रत रखती हैं और वट वृक्ष की परिक्रमा कर पूजा अर्चना की जाती है पुजारी ब्रज किशोर नें बताया शनि महोत्सव अमावस्या के दिन वट सावित्री व्रत का यह महान पर्व सुहागिन महिलाओं द्वारा मनाया जाता है आज के दिन बरगद के वृक्ष की पूजा के साथ चारो और परिक्रमा करते हुए कलावा बांधा जाता है आज ही के दिन सावित्री अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से बापस लायी थी इसी उपलक्ष्य में सुहागिन महिलाए वट सावत्री व्रत रखकर इस पर्व को मनाती हैं

Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

More in उत्तराखण्ड

Trending News