Connect with us

उत्तराखण्ड

मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड के पांच जिलों में अगले 48 घंटे यानी आज और कल भारी बारिश की संभावना है। जिसके चलते विज्ञान केंद्र ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड के पांच जिलों में रविवार और सोमवार को भारी बारिश देखने को मिल सकती है विभाग का कहना है कि 3 और 4 सितंबर को बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और भारी वर्षा का एक से दो दौर देखने को मिल सकते हैं जिसके चलते मौसम विज्ञान विभाग ने इस पांचों जिलों के लिए भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है।


इसके अलावा विज्ञान केंद्र कहना है कि गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की वर्षा की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मैदानी इलाकों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे कहीं-कहीं हल्बाकी से मध्यम बारिश के अलावा मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दो दिन बिजली कटौती, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित

More in उत्तराखण्ड

Trending News