Connect with us

कुमाऊँ

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

बागेश्वर। कांडा क्षेत्र में एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पोक्सो अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित को महज साढ़े तीन घंटे में गिरफ्तार भी कर लिया गया है। उसे अदालत में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी और कहा कि एक आरोपित उनके घर में घुस गया। नाबालिग को उसने कमरे में बंद कर दिया, उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे भगाने की भी कोशिश की गई। मामले में पुलिस ने धारा 342/363/452/376/506 आइपीसी व 3/4 पोक्सो अधिनियम में मामला पंजीकृत किया।

थानाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद ने टीम गठित की और आरोपित कभाटा निवासी मनोज कुमार पुत्र गोपाल राम को हाइडिल गेट विजयपुर से गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उसकी उम्र 24 वर्ष है। उसे अदालत में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इधर, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। टीम में महिला उपनिरीक्षक विनीता बिष्ट, आरक्षी मनोज कुमार आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें -  पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास के अधूरे सपने हुए साकार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News