Connect with us

कुमाऊँ

युवक ने लगाया फाँसी का फंदा, मौत

कांडा,बागेश्वर। पुलिस थाना कांडा अंतर्गत एक 20 वर्षिय युवक अपने ही घर में फाँसी का फंदा लगाकर झूल गया और उसकी मौत हो गयी।सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मझेरा गांव निवासी 20 वर्षीय युवक सूरज कुमार पुत्र दरबान राम ने गतरात्रि अपने ही घर के अंदर रस्सी का फंदा लगा लिया और उसमे लटककर अपनी जीवन लीला सम्माप्त कर दी, परिजनों को सुबह घटना की जानकारी हो पाई इसके बाद ग्राम प्रधान मनोज कुमार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। प्रधान की सूचना के बाद थानाध्य्क्ष महेंद्र प्रसाद मोके पर पहुचे तब तक शव बल्ली के सहारे लटका था, पुलिस ने शव को फंदा काटकर नीचे उतारा,उसके बाद पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि ग्रमीणों के मुताबिक मृतक लगभग ढ़ेड साल से मानसिक तनाव में था। मामला आत्महत्या का लग रहा है मामले में किसी ने कोई रिपोर्ट दर्ज नही की है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्ट-दीपक मेहता

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in कुमाऊँ

Trending News