Connect with us

उत्तराखण्ड

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक हुए घायल

देहरादून।रानीपोखरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत थानों के मीडावाला मोड़ पर एक बाइक अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रहे एक डंपर में जबरदस्त तरीके से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, देर शाम एक डंपर ट्रक संख्या uk 07 cb 4069 थानों से भानियावाला की ओर आ रहा था और एवेंजर बाइक uk 07fe 3086 भानियावाला से थानों की ओर जा रहे थे।जैसे ही बाइक सवार मीडावाला के समीप पहुंची, उनकी बाइक अनियंत्रित होकर जबरदस्त तरीके से डंपर में टकरा गई, जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए, और बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से हिमालयन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर शुभम धुमाल पुत्र मदनलाल डोभाल उम्र 23 वर्ष अथूरवाला डोईवाला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और विजेंदर सिंह पुत्र विक्रम सिंह उम्र 31 वर्ष निवासी अथूरवाला डोईवाला का उपचार जारी है।

घटनास्थल पर पहुंची रानीपोखरी पुलिस मौका मुआयना कर जांच पड़ताल में जुट गई है

Ad
यह भी पढ़ें -  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने Rohit Sharma को Padma Shri से किया सम्मानित, भवन में गूंजा नाम

More in उत्तराखण्ड

Trending News