Connect with us

Uncategorized

11 पेटी अवैध देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

मीनाक्षी

हल्द्वानी। हल्द्वानी पुलिस ने 11 पेटी अवैध देसी शराब के साथ एक को गिरफ्तार किया है। एसओ वनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि चेकिंग के दौरान मुस्तफा चौक से लगभग 20 मीटर आगे मलिक के बगीचे की ओर एक व्यक्ति को शराब की तस्करी करते गिरफ्तार किया है। उस के कब्जे से 11 पेटी (526 पव्वे) देसी शराब बरामद की है। आरोपी की पहचान गोकुल आर्या निवासी नवारखेड़ा गौलापार के रूप में हुई है। आरोपी पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम में एसआई निधि शर्मा, कांस्टेबल भूपेन्द्र जेष्ठा, सुनील कुमार शामिल रहे।

Ad
यह भी पढ़ें -  SIR अभियान में लगे BLO से बदलूकी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए कार्रवाई के आदेश

More in Uncategorized

Trending News