Connect with us

Uncategorized

नगर पालिका चुनाव भीमताल के लिए 21 हजार मत का होगा प्रयोग

मीनाक्षी

भीमताल । नगर पालिका चुनाव भीमताल के लिए 21 हजार मत पत्र तथा बैलेट छप गए हैं। निर्वाचन अधिकारी केएन गोस्वामी ने बताया कि भीमताल नगर पालिका में 10113 मतदाता हैं। 10 मतदान केंद्र हैं। उन्होंने बताया कि मिलिट्री, पैरा मिलिट्री या राज्य सशक्त पुलिस बल में तैनात मतदाता बैलेट पेपर से मतदान के लिए निर्वाचन अधिकारी के पास आवेदन कर सकते हैं। निर्वाचन ड्यूटी में लगे कर्मचारी और नजरबंद लोग भी मतदान के लिए फार्म 9 भरकर आवेदन कर सकते हैं।

Ad
यह भी पढ़ें -  Kainchi Dham - कैंची धाम स्थापना दिवस पर वाहनों की एंट्री रहेगी बंद, भंडारा और मार्ग पर पार्किंग की अनुमति नहीं

More in Uncategorized

Trending News