Connect with us

उत्तराखण्ड

बनभूलपुरा में 7 बिल्डिंग सील, एक बड़ा निर्माण ध्वस्त, कई को नोटिस, मचा हड़कंप

हल्द्वानी। अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम और प्राधिकरण ने मोर्चा खोल दिया है।कुमाऊं कमिश्नर के छापे के बाद बड़ी संख्या में अवैध निर्माण होने की शिकायत पर आज नगर निगम और प्राधिकरण की टीम ने संयुक्त रुप से वनभूलपूरा क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी की। वहीं दूसरी तरफ मलिक के बगीचे में नगर निगम ने जेसीबी लगाकर एक बड़े निर्माण को ध्वस्त किया।

अवैध निर्माण के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।छापेमारी में क्षेत्र के सात बड़े भवनों को सील किया गया। साथ ही कई निर्माणाधीन भवनों को जेसीबी से तोड़ा गया, प्राधिकरण की इस कार्यवाही से लोगों में हड़कंप मच गया, हालांकि इस दौरान भारी पुलिस फोर्स भी मौजूद रही।

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि अब अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ न सिर्फ नोटिस और तत्काल धवास्तिकरण की कार्रवाई होगी बल्कि सील करने के बाद भी चोरी से निर्माण करने वालों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज होगा। नगर निगम और प्राधिकरण का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत

More in उत्तराखण्ड

Trending News