Connect with us

गढ़वाल

संतो पर कोरोना की पहुँच, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष पाए गए कोरोना पॉजिटिव ,एम्स में भर्ती

ऋषिकेश से अब तक की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दे अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष स्वामी नरेंद्र गिरि महाराज कोविड पॉ​जिटिव आने पर एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराए गए हैं। महाराज को बीती रात एम्स अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती किया गया। यहां प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें आईपीडी में शिफ्ट कर दिया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। उनकी देखरेख में लगे चिकित्सकों ने बताया कि महाराज मधुमेह के रोगी हैं। उन्हें बुखार व कफ की शिकायत है। सामान्य जांच के बाद उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। चिकित्सकों के अनुसार वह पूरी तरह से स्टेबल हैं।

More in गढ़वाल

Trending News