Connect with us

उत्तराखण्ड

सड़क हादसे में सेना के जवान की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

हल्द्वानी। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसे को लेकर मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं बात की जाए नैनीताल जिले की तो यहां पर भी सड़क हादसे को लेकर हल्द्वानी क्षेत्र की खबर सामने आ रही है बता दे कि देर रात सड़क हादसे में सेना के जवान की मौत हो गई। वही दूसरा युवक घायल हो गया।

आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हादसे की सूचना पर काठगोदाम चैकी इंचार्ज फिरोज आलम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त रानीबाग पार्टी से देर रात घर लौट रहे है थे तभी एचएमटी के पास हादस हो गया।

सेना के जवान भगवान रावत उम्र 27 की मौके पर ही मौत हो गई। वही घायल का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Ad
यह भी पढ़ें -  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने Rohit Sharma को Padma Shri से किया सम्मानित, भवन में गूंजा नाम

More in उत्तराखण्ड

Trending News