Connect with us

कुमाऊँ

नदी में नहाने गई बालिका डूबी,मौत

बागेश्वर। यहां आज अपने परिवार के साथ नहा रही एक 6 वर्षीय बालिका के नदी में डूब जाने से मौत हो गई। परिजनों ने उसे किसी तरह नदी से बाहर निकालकर बचाने का प्रयास किया, अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसे बचाया नही जा सका। घटना से मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतक बच्ची का परिवार यूपी के बरेली जिले के बहेड़ी का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार बहेड़ी के रहने वाले चंद्रपाल शर्मा बागेश्वर में टेलरिंग का कार्य करते है और वह कत्यूर बाजार में अपने परिवार के साथ रहते हैं। रविवार के दिन वह अपने परिवार के साथ सरयू नदी में नहाने गए। सब कुछ ठीक चल रहा था रविवार की छुट्टी मना रहा था अचानक ब्रहमकपाली पत्थर के पास उनकी 6 साल की बच्ची कल्पी सरयू नदी में बह गई। जिसे किसी तरह अस्पताल ले जाया गया,लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल जगदीश ढकरियाल पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

दीपक मेहता

More in कुमाऊँ

Trending News