Connect with us

उत्तराखण्ड

बनभूलपुरा एवं कालाढूंगी पुलिस ने सट्टेबाजी व नशा तस्करी में लिप्त 03 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

एसएसपी के निर्देशन में जिले में सट्टे की खाई-बाड़ी एवं नशे की तस्करी करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में थानाध्यक्ष वनभूलपुरा नीरज भाकुनी व थानाध्यक्ष कालाढूंगी पंकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 02 सट्टेबाज व 01 एक नशे के तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

थाना बनभूलपुरा पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को सार्वजनिक स्थान पर सट्टेबाजी करते सट्टा पर्ची व नगदी 1220/- रु0 के साथ किया गिरफ्तार किया गया।

उक्त दोनों के विरुद्ध थाने में 13 जी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी- मो0 शान पुत्र जमीर अहमद निवासी गौजाजाली आम का बगीचा एवं मो.जंद पुत्र गुलजार हुसैन निवासी वार्ड न0 14 इन्द्रानगर काबुल गेट बनभूलपुरा

अवैध शराब के साथ 01 व्यक्ति को कालाढूंगी पुलिस ने किया गिरफ्तार

थानाध्यक्ष कालाढूंगी पंकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा चैकिंग के दौरान स्वराजखत्ता को जाने वाले मार्ग कालाढूंगी से अभियुक्त बलकार सिंह पुत्र माला सिंह निवासी मौहली जंगल थाना केलाखेडा जनपद उधम सिंह नगर को 51 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरूद्ध थाना कालाढूंगी में FIR NO. 03/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

Ad
यह भी पढ़ें -  MLA Umesh Kumar की पुलिस से झड़प!, टिहरी केतन हत्याकांड मामले में कूच के लिए निकले

More in उत्तराखण्ड

Trending News