Connect with us

उत्तराखण्ड

गंगोत्री धाम में भागीरथी नदी में स्नान करते हुए बहा यात्री, SDRF तलाश में जुटी

गंगोत्री धाम में एक यात्री स्नान करते समय भागीरथी नदी में बह गया। यात्री की तलाश की जा रही है लेकिन अब तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। एसडीआरएफ यात्री की तलाश में जुटी है।

भागीरथी नदी में स्नान करते हुए बहा यात्री
मध्य प्रदेश का तीर्थयात्री गंगोत्री धाम में स्नान करते समय भागीरथी नदी में बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम यात्री की तलाश में जुट गई है। लेकिन अब तक यात्री का कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। लगातार सर्च अभियान चलाकर यात्री की खोजबीन की जा रही है।

मध्य प्रदेश का रहने वाला था यात्री
मिली जानकारी के मुताबिक यात्री की पहचान राम शंकर(37) पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी बीना जंक्शन जिला सागर मध्य प्रदेश के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि पांच साल पहले राम शंकर ने सन्यास ले लिया था। स्नान के दौरान घाट पर मौजूद लोगों ने कहा कि वो उन्हीं के साथ स्नान कर रहे थे। इसी दौरान वो नदी के तेज बहाव में ओझल हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  रिंग रोड की जद में आने वाली जमीनों का होगा सर्वे

More in उत्तराखण्ड

Trending News