Connect with us

उत्तराखण्ड

हेलंग के जंगल में घास काटते हुए फिसला पैर, खाई में गिरकर महिला की मौत

जोशीमठ : हेलंग के जंगल में घास काटते समय एक महिला पैर फिसलने से खाई में जा गिरी और उसकी मौत हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव खाई से बाहर निकाला।

सलूड़ निवासी पूजा देवी (30) पत्नी कुलदीप लाल चारा पत्ती लेने के लिए जंगल गई थी। घास काटने समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। साथ गई महिलाओं ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। स्थानीय निवासी देवी लाल ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुचीं। जोशीमठ थाना प्रभारी राकेश भट्ट ने बताया कि पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  *कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट* -

More in उत्तराखण्ड

Trending News