Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

Uncategorized

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मसूरी में मदन बिष्ट का फूंका पुतला

विधायक मदन बिष्ट का वीडियो वायरल होने के बाद से प्रदेशभर के बीजेपी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। मसूरी में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और भाजपा मसूरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह चौक पर मदन बिष्ट का पुतला फूंका।


विधायक मदन बिष्ट के विरोध में मसूरी में बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और भाजपा मसूरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह चौक पर एकत्र होकर नारेबाजी की। इसके साथ ही उन्होंने विरोध में मदन बिष्ट का पुतला दहन किया।

मदन बिष्ट का व्यवहार विधायक और जनप्रतिनिध वाला नहीं
भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रवीद्र रावत ने कहा कि ये घटना अति निंदनीय है। ये शर्म की बात है कि कुमांऊ इंजीनियरिंग कालेज के निदेशक के घर शराब पीकर गए और परिवार जनों के साथ अभद्रता की।

इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि ये घटना निंदनीय है। उनका व्यवहार विधायक और जनप्रतिनिध वाला नहीं था। इंजीनियरिंग कालेज के निदेशक के घर देर रात जाकर गाली-गलौच की और परिवार वालों को धमकाया जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है।

मदन बिष्ट को व्यवहार में लानी चाहिए शालीनता
वहीं भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता कुमाई ने कहा कि कांग्रेस विधायक के अभद्र व्यवहार पर चिंता जाहिर की और कहा कि जनप्रतिनिधि और सम्मानित पद पर होने के नाते उन्हें अपने व्यवहार में शालीनता लानी चाहिए औरजो समस्या थी उसका समाधान तरीके से करना चाहिए था

यह भी पढ़ें -  लाल कुआं यहां पर पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर किया गिरफ्तार

More in Uncategorized

Trending News