Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा जिला अध्यक्ष के घर में हुआ देर रात बड़ा धमाका, जांच में जुटी पुलिस

हल्द्वानी। देर रात भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के हीरा नगर स्थित घर पर अचानक एक बड़ा धमाका होता है, जिसमें उनके घर के अंदर सभी दरवाजे, अलमारियां और कई सारे अन्य सामान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाती हैं,वहीं इस घटना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लेकिन परिवार के सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं। गनीमत यह रही कि घर के अंदर सो रहे भाजपा जिला अध्यक्ष और उनका परिवार पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

घटना के बाद तत्काल जिला अध्यक्ष द्वारा पूरे घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन और पुलिस को दी गई, सूचना मिलने के बाद आनन फानन में स्थानीय पुलिस और प्रशासन के साथ ही जिलाधिकारी नैनीताल धीराज गर्ब्याल खुद देर रात मौके पर पहुंचे और घर के अंदर का स्थलीय निरीक्षण किया, क्षतिग्रस्त घर का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद डीएम धीराज गर्ब्याल ने मीडिया से बात करते हुए बताया की घर के अंदर धमाका किन कारणों से हुआ इसका अभी कुछ पता नहीं चल सका है, लेकिन यह पूरा धमाका रहस्मयी है।

उन्होंने बताया की इसकी जांच कराई जाएगी।उन्होंने कहा कि इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, फॉरेंसिक और बीडीएस की टीम मौके पर जांच करने में जुटी है, वह घटना से जुड़े कुछ इनपुट्स इकट्ठा कर रहे हैं, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।वहीं एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने कहा कि पुलिस की फॉरेंसिक और बीडीएस की टीम ने घर के अंदर सभी जगहों से सैंपल कलेक्ट कर लिए हैं, जिसकी जांच एक्सपर्ट से कराई जाएगी, उसके बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल धमाका किस तरह से हुआ इसके तमाम कारण हो सकते हैं जिससे पुलिस इंकार नहीं कर सकती है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News