Connect with us

कुमाऊँ

भाजपा ने चलाई घरों में तिरंगा झंडा लगाने की मुहिम

हल्द्वानी। आजादी के महा उत्सव पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के निमित्त आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर निगम एवं एस0बी0आई बैंक के पास से प्रारम्भ करते हुए नैनीताल रोड मार्ग जजी कोर्ट तक के प्रतिष्ठानों एवं घरो में तिरंगा झंडा लगाने के लिए वितरण किया गया। आजादी के महोत्सव पर तिरंगा झंडा वितरण करने पर प्रतिष्ठानो के स्वामी एवं घरो में निवास कर रहे परिवारो में भारी उत्साह देखा गया।

प्रतिष्ठानों के स्वामी एवं परिवारो ने स्वयं अपने प्रतिष्ठान एवं निवास में झंडे लगाए। आजादी के इस महोत्सव में हम सब गौरवशाली है जो इस महोत्सव में अपनी भागीदारी करेगे। झंडा वितरण करते हुए कल होने वाली 10 अगस्त को तिरंगा यात्रा के लिए सभी से तिरंगा यात्रा में आने का निवेदन किया गया।

झंडा वितरण करने में जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, महापौर डॉ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला हर घर तिरंगा कार्यक्रम सहसंयोजक तरुण बन्सल, विधानसभा संयोजक भुवन जोशी, सहसंयोजक, संजय दुम्का, प्रकाश हरबोला, श्रीमती रेणु अधिकारी, भुवन भट्ट, गोपाल भट्ट, राजेन्द्र भाकुनी, किशोर जोशी, विपिन जोशी, श्रीमती अंजू जोशी, श्रीमती पुष्पा सनवाल, श्रीमती पूनम जोशी, विक्रम अधिकारी, नीरज बिष्ट, विशाल नेगी, देवेश भट्ट, भुवन तिवारी, श्रीमती राधा तिवारी, गीता लोहनी, श्रीमती भावना साह, अंशुल पाण्डे, पनराम, चन्द्र प्रकाश देव आदि लोग उपस्थित थे ।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन की शाखा कार्यकारिणी का चुनाव
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News