Connect with us

Uncategorized

भाजपा के सदस्यता अभियान का पोस्टर हुआ लांच

मीनाक्षी

भाजपा के सदस्यता अभियान का पोस्टर आज लांच हो गया है। पार्टी मुख्यालय देहरादून में पोस्टर की लॉन्चिंग की गई। पोस्टर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने लांच किया। जारी किए गए पोस्टर में केंद्र सरकार और राज्य सरकार की उपलब्धियों को अंकित किया गया है।3 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पार्टी की सदस्यता लेने के बाद उत्तराखंड में भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरूआत हुई थी। उत्तराखंड में अब तक 2 लाख 39 हजार सदस्य भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। मोबाइल के माध्यम से सदस्य बनाने का काम किया जा रहा है।अब घर-घर जाकर बीजेपी का सदस्यता अभियान आगे बढ़ाया जाएगा। फॉर्म के माध्यम से सदस्यता लेने वाले सदस्यों को रसीद दी जाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सदस्यता अभियान तेजी के साथ गति पकड़ रहा है। रोजाना तीन बजे सदस्यता का आंकड़ा जिले और विधानसभा स्तर पर प्राप्त होता है ।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि 16 तारीख तक सदस्यता अभियान ऑफलाइन चलेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हर जनपद के एक बूथ पर मैं भी जा रहा हूं। हर चरण में सदस्यता का लक्ष्य 10 लाख का रखा है। लेकिन इस वर्ष दोगुना का लक्ष्य रखा है।

Ad
यह भी पढ़ें -  International Yoga Day 2026: एकजुट हुआ देश!, PM Modi समेत राज्यों के नेताओं ने किया योगाभ्यास

More in Uncategorized

Trending News