Connect with us

उत्तराखण्ड

कार हुई दुर्घटनाग्रस्त,1 की मौत 2 घायल

देहरादून। थाना राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा सहस्त्रधारा रोड पर हुआ है। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई है जबकि दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। दोनों घायलों में से एक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसा प्रेरणा स्टोर के पास सहस्त्रधारा रोड पर हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे कार में सवार तीन व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए। वहीं स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान लोकेश मिश्रा के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान पूर्ण सिंह राणा, रजनीश के रूप में हुई है। तीनों लोग एलआईसी में कार्यरत बताए जा रहे है।

वहीं पुलिस ने घटना की सूचना उनके परिजनों को दी और मृत व्यक्ति के शव को मोर्चरी में रखवा दिया। जिसका पंचायत नामा पंजीकृत कराकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया है।

Ad
यह भी पढ़ें -  कैबिनेट बैठक में 12 अहम फैसले, उपनल कर्मियों और शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News