Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून में भीषण हादसा: खाई में गिरी कार, युवक की मौत, दो की हालत गंभीर

जनपद देहरादून के सहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर भूपऊ गमरी रोड के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक कार 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

शादी समारोह के लिए निकले थे तीनों युवक

सुबह करीब 6 बजे, सुनील और उसके दो साथी भूपऊ गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे। जब वे भूपऊ गमरी रोड पर गांव के पास पहुंचे, तो अचानक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत प्रशासन व 108 एंबुलेंस को जानकारी दी।

घायलों को किया गया हायर सेंटर रेफर

ग्रामीणों और राजस्व कर्मियों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सहिया पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

मृतक की पहचान, परिवार में छाया मातम

क्षेत्रीय पटवारी श्याम सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान सुनील पुत्र आलमू, निवासी सैंज के रूप में हुई है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, घायलों रवि पुत्र जटिया और हिमांशु पुत्र सन्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: उत्तराखंड के हक-हकूक के लिए यूकेडी का बुद्ध पार्क में अनिश्चितकालीन धरना जारी

More in उत्तराखण्ड

Trending News