Connect with us

उत्तराखण्ड

अपनी भाभी का इलाज कराने एम्स गई महिला के साथ छेड़छाड़, मामला दर्ज

ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश में मरीजों के साथ आने वाली महिला तीमारदार सुरक्षित नहीं हैं। दरअसल ताजा मामला एम्स से सामने आया है। यहां गायनी वार्ड से सामने आया है, जहां पर अपनी भाभी का इलाज कराने आई महिला के साथ छेड़छाड़ की गई। इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गायनी वार्ड में भर्ती मरीज की महिला तीमारदार वार्ड के बाहर फर्श पर सो रही थी। इस दौरान दूसरे मरीज के साथ आए युवक ने महिला के साथ आधी रात को छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। विरोध करने के बाद भी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।गुस्से में महिला ने हल्ला करके गार्ड को बुलाया।इस दौरान महिला का बेटा भी मौके पर आ गया। जिससे छेड़छाड़ करने वाला युवक मौके से फरार हो गया। पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। एम्स ऋषिकेश में एक बार फिर सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं AIIMS ऋषिकेश में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के बाद भी अगर किसी महिला के साथ छेड़छाड़ की जाती है, तो एम्स की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना लाजमी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: उत्तराखंड के हक-हकूक के लिए यूकेडी का बुद्ध पार्क में अनिश्चितकालीन धरना जारी

More in उत्तराखण्ड

Trending News