Connect with us

उत्तराखण्ड

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने दिल्ली पहुंचकर उत्तराखंड निवास की तैयारियों का लिया जायजा

दिल्ली में छह नवंबर को नवनिर्मित उत्तराखंड निवास का शुभारंभ होने जा रहा है। इससे पहले मुख्य सचिव राधा रतूड़ी दिल्ली पहुंचीं और उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप राज्य स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया जाए।यह आयोजन दिल्ली में रहने वाले उत्तराखंड मूल के अधिकारियों, कार्मिकों और प्रवासियों की भागीदारी से किया जाएगा।बैठक में सचिव ऊर्जा डॉ. आर. मीनाक्षी सुन्दरम, परियोजना प्रबंधक राकेश चन्द तिवारी, सहायक अभियन्ता प्रमोद कुमार कोठियाल और उत्तराखंड सदन के विशेष कार्याधिकारी रंजन मिश्रा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में स्पष्ट निर्देश दिए गए, ताकि आयोजन भव्य और प्रभावी हो।

यह भी पढ़ें -  Chamoli Tunnel Landslide: घायल एक और श्रमिक ने तोड़ा दम, हादसे में मृतकों की संख्या हुई 11

More in उत्तराखण्ड

Trending News