Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी में सीएम धामी ने किया रोड शो देखें तस्वीरें

हल्द्वानी।सीएम धामी के रोड शो में जनसैलाब देखने को मिला. इस दौरान मुख्यमंत्री ने मेयर पद पर गजराज सिंह बिष्ट और पार्षद पदों पर भाजपा के सभी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगें.

cm dhami news

रोड शो में बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों ने सीएम धामी का फूल-मालाओं से स्वागत किया. जिस सड़क से भी सीएम धामी का रोड-शो गुजरा वहां लोग उनके पक्ष में नारे लगाते हुए नजर आए.

सीएम ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के प्रचार के दौरान हर दिशा से मिल रहा समर्थन इस बात का प्रमाण है कि जन-जन का साथ भाजपा के साथ है.

cm dhami news

सीएम ने कहा हम प्रचंड बहुमत से प्रदेश के सभी निकाय क्षेत्रों में “ट्रिपल इंजन सरकार” बनाने जा रहे हैं. रोड शो में सीएम के साथ सांसद अजय भट्ट, भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह, विधायक बंशीधर भगत भी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में कल बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद; IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

More in Uncategorized

Trending News