Connect with us

Uncategorized

हिन्दी को राजभाषा के रूप में किया था प्रतिष्ठित- सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न पं.गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। सीएम धामी ने पं. गोविन्द बल्लभ पंत को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देशभक्त, समाजसेवी और कुशल प्रशासक बताया.
सीएम धामी ने कहा कि पं. पंत ने देश को नई दिशा देने के साथ ही कुली बेगारी प्रथा तथा जमींदारी उन्मूलन के लिए निर्णायक संघर्ष कर समाज में व्याप्त इन बुराइयों को मिटाने में अहम भूमिका निभाई। सीएम ने कहा कि पं. गोविन्द बल्लभ पंत ने महात्मा गांधी के आह्वान पर असहयोग आन्दोलन में भागीदारी के साथ राजनैतिक जीवन की शुरूआत की थी।सीएम ने कहा स्वतंत्रता आन्दोलन के दौर में साइमन कमीशन के बहिष्कार एवं नमक सत्याग्रह में भी उन्होंने सक्रिय भागीदारी निभायी थी। वहीं उन्होंने हिन्दी को राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित कराने और उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं देश के गृहमंत्री रहते आधुनिक भारत के निर्माण में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सीएम ने कहा कि पं. गोविन्द बल्लभ पंत का संघर्षशील एवं प्रेरणादायी नेतृत्व देशवासियों के लिये प्रेरणादायी रहेगा।

Ad
यह भी पढ़ें -  विकासनगर हिंसा पर AIMIM प्रदेश अध्यक्ष नय्यर काजमी ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग

More in Uncategorized

Trending News