Connect with us

उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने बैठक कर वेरिफिकेशन ड्राइव सख्ती से चलाने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर कानून व्यवस्था से संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश में चल रही वेरिफिकेशन ड्राइव और अधिक सख्ती से चलाने के निर्देश दिए।सीएम धामी ने प्रदेश में होने वाली कांवड़ यात्रा के सफल प्रबंधन एवं संचालन के लिए अधिकारियों को विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के साथ ही सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही उत्तराखंड में जमीन खरीदने वाले लोगों की पूरी तरह से बैकग्राउंड जांच करने के भी निर्देश दिए गए हैं।सीएम धामी ने कहा कि हमारा प्रदेश ‘देवभूमि’ है, यहां अपराध एवं अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। किसी भी विकासशील प्रदेश के लिए बेहतर कानून व्यवस्था अत्यंत महत्वपूर्ण है, हमारी सरकार राज्य में शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए कृत संकल्पित है।

यह भी पढ़ें -  मैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन की टीम विजयी

More in उत्तराखण्ड

Trending News