Connect with us

Uncategorized

सीएम धामी ने किया खेल महाकुंभ का शुभारंभ,कही ये बात

मीनाक्षी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून में स्थित युवा कल्याण निदेशालय में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2024 का शुभारंभ किया. इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ खेल मंत्री रेखा आर्य, खेल सचिव अमित सिन्हा और स्थानीय विधायक उमेश शर्मा काऊ भी मौजूद थे।रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2024 का शुभारंभ किया. राज्य स्तरीय इस खेल महाकुंभ में प्रदेश के 13 जनपदों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया. मुख्यमंत्री धामी ने सभी खिलाड़ियों की ऊर्जा और उत्साह की सरहाना की.बता दें मंत्री रेखा आर्य ने ऐलान किया था कि खेल महाकुंभ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी प्रदेश में खिलाड़ियों को मिलने वाले 4% आरक्षण से जोड़ा जाएगा. विभाग की ओर से इसे लेकर प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है. जल्द ही इसे लागू भी किया जाएगा. बता दें खेल महाकुंभ में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत 1100 के क़रीब बालिकाएं प्रतिभाग कर रही हैं.

Ad
यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather: मौसम का डबल अटैक! इन जिलों में बारिश का अलर्ट

More in Uncategorized

Trending News