Connect with us

Uncategorized

रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुए सीएम धामी, सभी कैबिनेट मंत्री भी हैं मौजूद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हो गए हैं। अयोध्या में रामलला के दर्शन के साथ ही वह हनुमान गढ़ी के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे।

मंगलवार सुबह सीएम धामी अयोध्या दर्शन के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत, रेखा आर्य और राज्यसभा सांसद नरेश बंसल मौजूद रहे। सीएम धामी और सभी कैबिनेट मंत्री अयोध्या धाम में प्रभु राम की पूजा अर्चना के बाद देर शाम देहरादून लौटेंगे।

देर शाम लौटेंगे देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि श्री रामलला के दर्शन से पहले ही रोम-रोम भक्तिमय और मन प्रफुल्लित है। बताते चलें इससे पहली भी सीएम धामी और उनकी कैबिनेट की अयोध्या जाने की तैयारी थी। लेकिन भीड़ अधिक होने के चलते उन्हें कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा था।

Ad
यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather: मौसम का डबल अटैक! इन जिलों में बारिश का अलर्ट

More in Uncategorized

Trending News