Connect with us

Uncategorized

राष्ट्रीय युवा उत्सव में जा रहे प्रतिभागियों को CM ने किया फ्लैग ऑफ, राज्य का नाम गौरवान्वित करने को किया प्रेरित

सीएम धामी ने किया फ्लैग ऑफ

सीएम धामी ने 28 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रतिभाग करने जा रहे 72 प्रतिभागियों को फ्लैग ऑफ किया। सीएम ने सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम गौरवान्वित करने को प्रेरित किया।

राष्ट्रीय युवा उत्सव में जा रहे प्रतिभागियों को CM ने किया फ्लैग ऑफ

10 से 12 जनवरी के मध्य भारत मंडपम नई दिल्ली में 28 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन हो रहा है। जिसमें प्रतिभाग करने वाले उत्तराखंड के 72 सदस्यीय दल को आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा फ्लैग ऑफ किया गया। इस दौरान युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या भी उपस्थित थीं।

72 सदस्यीय दल में हैं 40 महिला प्रतिभागी

उक्त दल में सांस्कृतिक कार्यक्रम से संबंधित 30 प्रतिभागी और विकसित भारत से संबंधित 42 यंग लीडर्स राष्ट्रीय युवा महोत्सव में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि 72 सदस्यीय दल में 40 महिला प्रतिभागी महिला सशक्तिकरण का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। सीएम धामी ने कहा कि राष्ट्रीय युवा उत्सव युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और प्रदर्शन करने का एक बड़ा मंच है।

सीएम और युवा कल्याण मंत्री ने प्रतिभागियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही ये भी आशा प्रकट की कि ये सभी प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम गौरवान्वित करेंगे

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में रफ्तार का कहर: डाक कांवड़ के बीच दो सड़क हादसे, दो शिवभक्तों की मौत

More in Uncategorized

Trending News