Connect with us

Uncategorized

राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर सीएम ने दी श्रद्धांजलि

सीएम धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम धामी ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

सीएम धामी ने सत्य और अहिंसा की प्रतिमूर्ति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नमन किया। उन्होंने भारतीय स्वाधीनता संग्राम को नई दिशा देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और ‘जय जवान – जय किसान’ का उद्घोष करने वाले, कर्तव्यनिष्ठ व देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें शासकीय आवास पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।

Ad
यह भी पढ़ें -  NEET UG 2026 परीक्षा के लिए देहरादून में धारा 163 लागू, जानें क्या-क्या रहेगा प्रतिबंधित

More in Uncategorized

Trending News