Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा के इतनी सीटों पर बनी सहमति -सूत्र

उत्तराखंड भाजपा से अब तक की बड़ी खबर सामने आ रही है जानकारी के अनुसार उत्तराखंड भाजपा में करीब 50 सीटों पर सहमति बन चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित वरिष्ठ नेताओं की सीट तय हो गई है। भाजपा के लगभग 20 सीटों पर अभी सहमति नही बन पाई है। पार्टी में नामों पर सहमति, सबसे ज्यादा पौड़ी की सीट पर चर्चाएं हो रही है सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक पौड़ी सीट पर महिला उम्मीदवार को टिकट मिल सकता है। टिकट को लेकर फाइनल निर्णय आज दिल्ली में होगा। बताया जा रहा है कि टिकटों को लेकर मंथन,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ होगा। सूत्रों की मॉने तो 20 जनवरी को घोषित होगी भाजपा की पहली सूची। बताया जा रहा है कि विचार विमर्श और टिकट फाइनल करने से पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत पार्टी के कई नेताओं को आज दिल्ली बुलाया गया है।

Ad
यह भी पढ़ें -  कैबिनेट बैठक में 12 अहम फैसले, उपनल कर्मियों और शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News