Connect with us

उत्तराखण्ड

दानू इण्टर कॉलेज बिन्दुखत्ता ने मनाया 37 वां वार्षिकोत्सव

बिंदुखत्ता। क्षेत्र का सबसे पुराना विद्यालय दानू इण्टर कॉलेज इंद्रा नगर ने अपना 37 वां वार्षिक समारोह धूमधाम से
मनाया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रबंधक चन्द्र सिंह दानू ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत व अभिनन्दन किया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा अतिथि स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में अनेक सांस्कृतिक गीत प्रस्तुत किये गये।

कार्यक्रम में विधायक मोहन सिंह बिष्ट के अलावा विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य कमलेश चन्दोला,विद्यालय प्रबन्धक समिति के अध्यक्ष बलवन सिंह दानू ,नगर पंचायत अध्यक्ष लालकुआं लाल चंद सिंह ,वी आर आर्या, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू ,इन्द्र सिंह पनेरी गोविंद बल्लभ भट्ट ,प्रमोद चन्द कालौनी, देवी दत्त पांडे, भगवान सिंह धामी,पुष्कर दानू युवा मोर्चा के अध्यक्ष नवीन पपोला, लालबहादुर शास्त्री विद्यालय के अध्यक्ष विजय सावन्त, सहित विद्यालय प्रबंधक कमेटी के सभी पदाधिकारियों सहित छेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम का आनन्द लिया।

विधायक के द्वारा कार्यक्रम कर रहे बच्चों को पुरुस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के अध्यापक मदन मोहन जोशी,व गोविंद सिंह जेठा, ने किया विद्यायक के सभी अध्यापको द्वारा सभी का स्वागत किया गया।

रिपोर्ट-प्रेम सिंह दानू

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  शादी की विदाई से पहले दुल्हा दुल्हन ने किया मतदान
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News