Connect with us

Uncategorized

सन्दिग्ध अवस्था में रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव

मीनाक्षी सक्सेना

हल्द्वानी में रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मंगलवार सुबह प्रेम टॉकीज रेलवे क्रॉसिंग के पास शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।
चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव देवेंद्र राणा ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे पुलिस को रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि शव पर कीचड़ लगी हुई थी। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि मृतक नशे का आदी था। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -  चमोली टनल हादसा: भारी बारिश से निर्माणाधीन सुरंग में घुसा पानी और मलबा, 16 मजदूरों का सुरक्षित रेस्क्यू; अपनों की जानकारी के लिए तुरंत मिलाएं ये हेल्पलाइन नंबर

More in Uncategorized

Trending News