Connect with us

उत्तराखण्ड

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने को सीबीआई जाँच की माँग, देवलचौड़ में कैंडल मार्च

उदय् वीर सिंह/पर्वत प्रेरणा


हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को शीघ्र एवं निष्पक्ष न्याय दिलाने की माँग को लेकर आज देवलचौड़ चौराहे से अमर उजाला कार्यालय तक एक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च एवं मौन यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और गहन जाँच हेतु इसे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने की माँग को मजबूती से उठाना था।
मौन यात्रा में वार्ड संख्या 56 की पार्षद श्रीमती भागीरथी देवी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री भोलाधर भट्ट, कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता तथा वार्ड 56 क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएँ शामिल रहीं। प्रतिभागियों ने हाथों में मोमबत्तियाँ लेकर मौन धारण करते हुए अंकिता भंडारी के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं और न्याय की गुहार लगाई।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में कहा कि जब तक मामले की निष्पक्ष जाँच नहीं होती, तब तक पीड़िता को न्याय मिलना संभव नहीं है। उन्होंने सरकार से माँग की कि जनता के विश्वास को बनाए रखने और सच्चाई सामने लाने के लिए प्रकरण की जाँच सीबीआई को सौंपी जाए।


कार्यक्रम पूर्णतः शांतिपूर्ण रहा। महिलाओं की सक्रिय और बड़ी भागीदारी ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि समाज अब अन्याय के विरुद्ध चुप नहीं रहेगा, बल्कि संगठित होकर न्याय की आवाज़ बुलंद करेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  कैबिनेट की बैठक खत्म, हरिद्वार में पास हुए 13 प्रस्ताव, अग्निवीरों के लिए खुशखबरी, एक क्लिक में जानें फैसले

More in उत्तराखण्ड

Trending News