Connect with us

उत्तराखण्ड

दबंगों ने युवक को बेरहमी से पीटा, जांच में जुटी पुलिस

दबंगों के द्वारा एक युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने का एक मामला रुड़की क्षेत्र से सामने आ रहा है, बता दे कि यहां के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर में कुछ युवकों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से युवक पर हमला कर दिया। दबंगों ने युवक को बेरहमी से पीट दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायल का मेडिकल करवाने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार रामपुर निवासी आसिफ उर्फ असफाक राजमिस्त्री का काम करता है। उसका काम गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर में चल रहा है।

आसिफ ने बताया कि 2 दिन पहले कृष्णा नगर में उसकी एक बाइक के साथ आमने-सामने की भिड़ंत हो गई थी। उस समय दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद समझौता हो गया था।आरोप लगाया कि आज जब वह अपना काम कर रहा था तभी वहीं युवक जिसके साथ बाइक से टक्कर हुई थी। अपने चार पांच साथियों को लेकर आया और सरिए से उसकी पिटाई कर दी। आसिफ ने बताया कि आसपास के लोगों ने उसे किसी तरह बचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ad
यह भी पढ़ें -  डम्पर की चपेट में आने से युवती की मौत, चालक गिरफ्तार

More in उत्तराखण्ड

Trending News