Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रदेश की मंडियों का होगा भरपूर विकास: अनिल डब्बू

हल्द्वानी। नवनियुक्त उत्तराखंड कृषि मंडी उत्पादन विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डां अनिल कपूर डब्बू ने कहा कि प्रदेश की सभी मंडियों का भरपुर विकास किया जायेगा। वह अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाते हुए काश्तकारों व मंडी व्यापारियों के हित में कार्य करेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही वरतने वालों को कतई बख्शा नहीं जायेगा।

डां अनिल डब्बू का मंगलवार को नवीन मंडी में आलू फल आड़ती एशोसियेशन द्वारा स्वागत जोरदार किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि नवीन मंडियों के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जायेगी। प्रदेश के अंदर कृषि मंडी उत्पादन समितियों का जायजा लेने के लिए वह जल्द ही प्रदेश का भ्रमण करेंगे।

डां डब्बू ने आलू फल आड़ती एशोसियेशन के पदाधिकारी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि व्यापारियों की हर समस्याओं को हल किया जायेगा। इसके सभी को सहयोग करना होगा।

यह भी पढ़ें -  टनकपुर में लव जिहाद: पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती, धर्म परिवर्तन का दबाव, आरोपी गिरफ्तार।
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News