Connect with us

उत्तराखण्ड

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर रिंग रोड, देहरादून स्थित सूचना निदेशालय में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

महानिदेशक सूचना ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अहिंसा का जो मार्ग दिखाया हमें जीवन में उसका अनुसरण कर आगे बढ़ना है।

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने देश को ‘जय जवान जय किसान‘ का नारा देकर एकजुटता के साथ मजबूती से खड़े होने का संदेश दिया। महात्मा गांधी और शास्त्री जी का जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायी है।

यह भी पढ़ें -  CM ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन, बोले इससे अनमोल उपहार कुछ और नहीं हो सकता

More in उत्तराखण्ड

Trending News