Connect with us

उत्तराखण्ड

नंदादेवी मंदिर परिसर में एनएमओपीएस की जिला कार्यकारिणी की बैठक का किया गया अयोजन

अल्मोड़ा। नंदादेवी मंदिर परिसर में एनएमओपीएस की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। इसमें बैठक में 16 अप्रैल को आयोजित होने वाले संवैधानिक मार्च की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में मार्च को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां बांटी गई। इस मौके पर वक्ताओं ने सभी सेवा संगठनों और कार्मिकों से संवैधानिक मार्च में प्रतिभाग कर इसे सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में जिला अध्यक्ष गणेश भंडारी, जिला मंत्री भूपाल सिंह चिलवाल, कोषाध्यक्ष दीपक तिवारी, संरक्षक मनोज कुमार जोशी, प्रांतीय कोर कमेटी सदस्य धीरेंद्र कुमार पाठक, डी के जोशी, राजू महरा, जगदीश भंडारी, गिरिजाभूसन जोशी, प्रमोद मेहरा, नितेश कांडपाल, खुशाल महर, जीवन लाल साह, देवेश बिष्ट, आनंद पाटनी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

सभी कर्मचारी सुबह 10 बजे रविवार को नंदादेवी में एकत्र होंगे। यहां से चौघानपाटा तक मार्च निकाला जाएगा। यहां प्रशासनिक अफसरों को ज्ञापन दिया जाएगा।

Ad
यह भी पढ़ें -  Nitin Navin के दोरै का दूसरा दिन, पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी के घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि 
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News