Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी में डोली धरती,महसूस हुए भूकंप के झटके।

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में भूकंप के झटको से एक बार फिर धरती डोल गई। उत्तरकाशी मुख्यालय में सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा भूकंप के बारे में सभी तहसीलों से जानकारी मांगी जा रही है।प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.5 दर्ज की गई है। भूकंप के झटके सुबह 8:19 बजे महसूस किए गए। वहीं भूकंप के झटके महसूस कर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है।जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद उत्तरकाशी के जिला मुख्यालय एवं तहसील भटवाड़ी अंतर्गत प्रातः7:41 बजे 2.7 की तीव्रता के झटके महसूस किए गए जिसके केंद्र – तिलोथ के पास 8:19 बजे 3.5 तीव्रता का भूकंप के झटके फिर महसूस किये गए। जिसका केंद्र तहसील भटवाड़ी के दायरा बुग्याल के वन क्षेत्र में था। उक्त क्षेत्र अन्तर्गत किसी भी प्रकार की जन हानि नही हुई है। जनपद के अन्य तहसीलो में भूकंप के झटके महसूस नही किये गए, जनपद में स्तिथि सामान्य है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किए दो तहसीलदारों के पारस्परिक तबादले पारिवारिक परिस्थितियों के चलते बदले गए कार्यक्षेत्र, हल्द्वानी के तहसीलदार कुलदीप पांडे पहुंचे ऊधमसिंह नगर

More in उत्तराखण्ड

Trending News