Connect with us

कुमाऊँ

डॉ नमिता वर्मा व डॉ ललित मोहन पन्त “शिक्षा भूषण सम्मान” से सम्मानित

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविधालय हल्द्वानी के अर्थशास्त्र एवं मनोविज्ञान विभाग में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत डॉ नमिता वर्मा और डॉ ललित मोहन पन्त को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान हेतु अंतर्राष्ट्रीय पुरुस्कार “शिक्षा भूषण सम्मान” से सम्मानित किया गया है।

यह विशिष्ट पुरस्कार उन्हें हिंदी केंद्रीय विभाग त्रिभुवन विश्वविद्यालय काठमांडू, शिक्षक-शिक्षा विभाग श्री राम सुहाग तिलक कॉलेज आफ एजुकेशन जहानाबाद (बिहार) और हिमालिनी कृष्णचंद्र मिश्र पब्लिकेशन काठमांडू के संयुक्त तत्वावधान में “वैश्विक परिदृश्य में शिक्षा, साहित्य, संस्कृति और समाज की भूमिका” के विषय पर तीन एवं चार अप्रैल 2023 को आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय परिवार तथा पूरे उत्तराखंड को हर्ष है।

यह भी पढ़ें -  Chamoli cloudburst: लापता कर्मचारी का नहीं मिला कोई सुराग, बचाव अभियान तेज
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News