Connect with us

उत्तराखण्ड

चालक समेत खाई में जा गिरी स्कूटी, मौत

रुद्रप्रयाग में सड़क दुर्घटना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है बता दें कि एक स्कूटी चालक वाहन समेत खाई में जा गिरी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी राहगीर ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का रेस्क्यू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग जिला नियंत्रण कक्ष से 12:15 बजे एसडीआरएफ को सूचना मिली कि पीडब्ल्यू कार्यालय के पास एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम समस्त रेस्क्यू उपकरणों के साथ निरीक्षक अनिरुद्ध भंडारी के हमराह घटनास्थल के लिए रवाना हुई तो पाया गया कि एक व्यक्ति वाहन समेत खाई में गिरा हुआ है। निरीक्षक अनिरुद्ध भंडारी के द्वारा बताया गया कि स्कूटी चालक की खाई में गिर कर मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, स्कूटी चालक का शव खाई से निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

More in उत्तराखण्ड

Trending News