Connect with us

उत्तराखण्ड

शादी की विदाई से पहले दुल्हा दुल्हन ने किया मतदान

हल्द्वानी। उत्तराखंड की पांचों लोक सभा सीटों पर आज प्रातः सात बजे से मतदान शुरु हुआ। लोकतंत्र के इस पर्व में हर कोई बढ़चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रहा। जहां एक तरफ मतदान करने के लिए मतदाता सुबह से लाइनों में लगे हुए हैं वहीं शादी की रस्म के बीच एक दुल्हा दुल्हन ने भी मतदान में भागीदारी कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान शांतिपूर्ण निष्पक्ष कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हैं।
आपको बता दें कि नैनीताल जिले के लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के दैलिया मतदान केंद्र पर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जहां दूल्हा दुल्हन मतदान स्थल पर पहुंचे जहां दुल्हन ने मतदान कर इस लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाई।

दुल्हन ने बताया कि दे रात उसकी शादी हुई है और आज मतदान के दिन उसकी विदाई हो रही है लेकिन विदाई से पहले अपना मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का काम किया है। दुल्हन गायत्री चन्दोल ने बताया कि दैलिया गाँव से पली पढ़ी है और वर्तमान में वह बेंगलुरु में जॉब करती है जहां बेंगलुरु निवासी रवि शंकर त्रिपाठी से उसकी शादी हुई है और दे रात शादी समारोह के बाद विदाई से पहले मतदान स्थल पर पहुंच अपना मताधिकार का प्रयोग किया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  देहरादून से मसूरी अब महज 15 मिनट में, रोप वे सुविधा होगी जल्द शुरू
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News