Connect with us

उत्तराखण्ड

हरिद्वार: मोती बाजार में हैंडीक्राफ्ट्स की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान

हरिद्वार के हरकी पैड़ी के पास स्थित मोती बाजार में शनिवार देर रात एक हैंडीक्राफ्ट्स एम्पोरियम में अचानक आग लग गई। दुकान में क्रॉकरी और खिलौनों का सामान भरा हुआ था, जिससे आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही मायापुर फायर स्टेशन से दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। व्यापारियों ने भी अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलती गई। दमकल कर्मियों ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पा लिया।
कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के अनुसार, आग लगने का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन इस मामले की विस्तृत जांच कर रहा है।
आग में दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि घटना के समय दुकान बंद थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  मदरसे में युवक की बेरहमी से पिटाई, लात-घूंसे और डंडों से किया हमला

More in उत्तराखण्ड

Trending News