Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड में UCC लागू करने की ओर बढ़ रही सरकार, आज सचिवालय में सीएम लेंगे बड़ी बैठक

UCC-UTTARAKHAND-यूसीसी (1)

उत्तराखंड में UCC लागू करने की ओर सरकार ने एक और कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सचिवालय में मुख्यमंत्री बड़ी बैठक लेंगे। सचिवालय में दोपहर एक बजे यूसीसी लागू करने के संदर्भ में बैठक होगी।

UCC को लेकर आज सचिवालय में सीएम लेंगे बड़ी बैठक

समान नागरिक संहिता नियमावली एवं क्रियान्वयन समिति की सीएम पुष्कर सिंह धामी बैठक लेंगे। सचिवालय में UCC रिपोर्ट और नियमावली के संदर्भ में बैठक होगी। UCC नियमावली और क्रियान्वयन समिति सीएम धामी को रूल्स एंड मैन्युअल बुक्स सौंप सकती है।

अधिकारियों को बैठक में मौजूद रहने के निर्देश

गृह विभाग ने संबंधित अधिकारियों को बैठक में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। UCC रूल्स एंड मैन्युअल कमेटी के सदस्य, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव गृह, पुलिस महानिदेशक समेत आला अधिकारी बैठक में मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें -  ‘शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया…’, राज्यसभा में भड़के खरगे, नड्डा ने दे दिए जांच के आदेश

More in Uncategorized

Trending News