Connect with us

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत अब बेटियों की शादी में सहयोग करेगी सरकार

राज्य की धामी सरकार ने गरीब परिवारों की बेटियों के लिए एक बड़ा फैसला लियाभाई। अब धामी सरकार प्रदेश की गरीब बेटियों की शादी में सहयोग करेगी। जिसके लिए राज्य सरकार सामूहिक कन्या विवाह योजना का प्रस्ताव तैयार कर रही है। योजना का नाम मुख्यमंत्री कन्यादान योजना होगा।इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में बाल विवाह जैसे आसामाजिक कृत्यों को रोकना, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना और ऐसे परिवारों की मदद करना जो गरीबी के कारण अपनी कन्या का विवाह अच्छे ढंग से नहीं कर पा रहे हैं। उत्तरप्रदेश में यह योजना शुरू हो चुकी है। वहां योजना के तहत उन्हीं परिवारों को पात्र माना जाता है जिनकी सालाना आय दो लाख रुपये है।बता दें कि उत्तर प्रदेश में सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रति युगल 51 हजार रुपये खर्च का प्रावधान है, जिसमें 35 हजार रुपये वधू को दांपत्य जीवन, गृहस्थी शुरू करने के लिए उसके बैंक खाते में हस्तांतरित किए जाते हैं। 10 हजार रुपये की उपहार सामग्री वर-वधू को विवाह के अवसर पर दी जाती है। 6000 रुपये समारोह के आयोजन के लिए खर्च होते हैं। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने इस योजना को राज्य में लागू करने के निर्देश दिए थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  यहां हाथियों के झुंड ने रोकी वाहनों की रफ्तार, सड़क पर अठखेलियां करते रहे नन्हे हाथी

More in उत्तराखण्ड

Trending News