Connect with us

Uncategorized

रेडीमेड कपड़ों के गोदाम में भीषण आग

हल्द्वानी में रेडीमेड कपड़ों के गोदाम में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है। मिल रही जानकारी के मुताबिक नैनीताल रोड के नजदीक अंबिका विहार कॉलोनी में तीन मंजिला बिल्डिंग में रेडीमेड कपड़ों के कारोबारी हेमंत शाह के कपड़ों का गोदाम है।

आज अचानक इस गोदाम में आग लग गई और धीरे-धीरे उसने गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बमुश्किल विकराल रूप से लगी इस आग को काबू में कर लिया है। गनीमत रही की भीषण तरीके से लगी इस आग में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।


हालांकि आग से लाखों रुपए के माल का नुकसान होना बताया जा रहा है। मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत में पता लगा की शार्ट सर्किट से यह आग लगने की घटना हुई है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की इन्वेस्टिगेशन में कर रही है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे दो

More in Uncategorized

Trending News