Connect with us

उत्तराखण्ड

गुरुतेग बहादुर स्कूल के छात्र पर चाकू से हमला, छात्र की हालत नाजुक

हल्द्वानी। गुरुतेग बहादुर में पढ़ने वाले छात्र पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पूरा मामला भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र का है। गुरुतेग बहादुर स्कूल में पढ़ने वाले छात्र सक्षम के ऊपर किसी युवक ने चाकू मार दिया है।

पूरी घटना स्कूल के पास का ही है, जिसमें सक्षम गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए हल्द्वानी के कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था गंभीर हालत में उसे बाद में बृजलाल हॉस्पिटल को रेफर कर दिया गया है, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे हल्द्वानी कोतवाल हरेंद्र चौधरी और अन्य पुलिसकर्मियों ने पूरी घटना की जानकारी एकत्र की है और मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

बताया जा रहा है कि किसी आपसी विवाद को लेकर चाकू बाजी हुई है। वही इस चाकू बाजी में सक्षम के साथ एक अन्य युवक भी घायल हुआ है, जिसके हाथ में चोट आई है। फिलहाल पूरी घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सीसीटीवी फुटेज चेक करने में जुटी पुलिस टीम।

कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया छात्र को मारने वाले बदमाश की तलाश की जा रही है, पुलिस द्वारा उसके बारे में जानकारी जुटाई जा कर रही है, जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  रैली से पहले एसएसपी कार्यालय में धरने पर बैठे कांग्रेसी
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News